👇 RTE एडमिशन (मुफ्त शिक्षा) के लिए 4 पेज वाला "आय प्रमाण पत्र" (Income Certificate Format) यहाँ से डाउनलोड करें।
Income Certificate for RTE Rajasthan (आरटीई आय प्रमाण पत्र)
Emitra.HindiGyanKosh.in पर आपका स्वागत है। राजस्थान में "शिक्षा का अधिकार" (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के मुफ्त एडमिशन (25% सीट) के लिए अभिभावकों को अपनी वार्षिक आय साबित करनी होती है। इसके लिए एक विशेष "4 पेज वाला आय प्रमाण पत्र" (परिशिष्ठ I, J, K) आवश्यक होता है।
अगर आप "दुर्बल वर्ग" (Weaker Section) के तहत आवेदन कर रहे हैं और आपकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, तो आपको यह फॉर्म भरकर अपलोड करना होगा।
Required Formats (फॉर्म के भाग)
इस 4 पेज के पीडीएफ में तीन मुख्य भाग हैं:
- Parishishth-I (आय घोषणा पत्र): इसमें प्रार्थी (पिता/अभिभावक) का विवरण, परिवार के सदस्यों की आय और कुल वार्षिक आय भरी जाती है।
- Parishishth-J (शपथ पत्र): यह एक एफिडेविट है जिसे नोटरी (Notary) से सत्यापित करवाना होता है। इसमें आय और संपत्ति की सही जानकारी देने की शपथ ली जाती है।
- Parishishth-K (साक्ष्य प्रमाण पत्र): इसमें दो उत्तरदायी व्यक्तियों (गवाहों) द्वारा प्रार्थी की आय और निवास की पुष्टि की जाती है।
Income Limit for RTE (आय सीमा)
RTE के तहत मुफ्त प्रवेश के लिए आय सीमा इस प्रकार है:
- General/OBC (Non-Creamy Layer): वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
- SC/ST/Orphan: इनके लिए आय प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं होती (जाति प्रमाण पत्र काफी है), लेकिन यदि आय के आधार पर आवेदन कर रहे हैं तो यह फॉर्म जरूरी है।
How to Fill & Verify? (फॉर्म भरने की प्रक्रिया)
- Download: ऊपर दिए गए बटन से फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
- Fill Details: फॉर्म में प्रार्थी का नाम, बच्चे के पिता का नाम, और सही वार्षिक आय (अंकों और शब्दों में) भरें।
- Affix Photo: पहले पेज और शपथ पत्र वाले पेज पर प्रार्थी (पिता) की फोटो चिपकाएं।
- Notary: फॉर्म को कोर्ट या नोटरी पब्लिक के पास ले जाएं और नोटरी करवाएं। नोटरी वाले फोटो पर "Cross Stamp" और साइन करेंगे।
- Witness Sign: फॉर्म के अंतिम पेज (परिशिष्ठ-K) पर किन्हीं दो गवाहों (जैसे सरकारी अध्यापक, सरपंच, पार्षद, डॉक्टर) के हस्ताक्षर और सील लगवाएं।
- Upload: RajPSP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय इस सत्यापित फॉर्म को स्कैन करके अपलोड करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या 1 पेज वाला आय प्रमाण पत्र मान्य है?
नहीं, RTE एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित 4 पेज वाला विस्तृत आय प्रमाण पत्र (I, J, K format) ही मान्य होता है। सादा फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
2. आय किसकी भरनी है?
आय हमेशा बच्चे के पिता या संरक्षक (Guardian) की भरी जाती है। यदि पिता नहीं हैं, तो माता की आय भरी जा सकती है।
3. आय प्रमाण पत्र कितना पुराना चल सकता है?
आय प्रमाण पत्र 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। नए सत्र (Session) के लिए नया प्रमाण पत्र बनवाना बेहतर रहता है।
4. क्या सरकारी कर्मचारी भी यह बनवा सकते हैं?
यदि सरकारी कर्मचारी की कुल वार्षिक आय (Gross Income) 2.50 लाख से कम है (जो कि बहुत कम संभव है), तभी वे पात्र होंगे। गलत आय दर्शाना कानूनी अपराध है।
5. क्या इसे तहसीलदार से भी साइन करवाना जरूरी है?
आमतौर पर नोटरी पब्लिक का सत्यापन और दो राजपत्रित अधिकारियों (Gazetted Officers) की गवाही पर्याप्त होती है। तहसीलदार के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती, जब तक कि विशेष रूप से मांगा न जाए।
अगर आपको eMitra ID या AEPS ID लेनी है तो संपर्क करे
Contact - 6378768681